Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABसिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने पुतला फूंकने वालों को भेजा...

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने पुतला फूंकने वालों को भेजा 10 लाख का लीगल नोटिस

Sidhu Moosewala's mother Charan Kaur sent a legal notice of Rs 10 lakh to those who burnt his effigy.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर में प्रदर्शन के दौरान ईसाई भाईचारे के लोगों द्वारा मरहूम गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर का पुतला फूंकने के मामले में क्रिश्चियन ग्लोबल एक्शन कमेटी को 10 लाख रुपए का लीगल नोटिस भेजा गया है। नोटिस में पूछा गया है कि यह सब किसके इशारे पर किया गया और जिम्मेदार व्यक्तियों के नाम बताए जाएं।

नोटिस में 15 दिन के अंदर चरण कौर से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने, उसे अखबारों और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम से कम 30 दिनों तक प्रकाशित करने की मांग की गई है। साथ ही मानसिक पीड़ा, सदमे और प्रतिष्ठा को हुए नुकसान के मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपए देने की भी मांग की गई है।

परिवार ने चेतावनी दी है कि अगर मांगे पूरी नहीं की गईं तो कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular