Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
Internationalपंजाब के 2 युवकों की कनाडा में गोलियां मारकर हत्या, दोस्त का...

पंजाब के 2 युवकों की कनाडा में गोलियां मारकर हत्या, दोस्त का जन्मदिन मनाने जा रहे थे अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

Two young men from Punjab were shot dead in Canada while on their way to celebrate a friend's birthday. ​​Unknown assailants opened fire on them.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

कनाडा के एडमिंटन में हुई गोलीबारी की घटना में पंजाब के 2 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुरदीप सिंह (27) और रणवीर सिंह (18) के रूप में हुई है। दोनों युवक मानसा जिले के बुढलाडा के रहने वाले थे।

परिजनों के अनुसार, दोनों युवक एक दोस्त का जन्मदिन मनाने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गुरदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और शादीशुदा था, उसकी पत्नी भी जल्द कनाडा जाने वाली थी।

परिवारों ने बताया कि पहले फोन कॉल के जरिए सूचना मिली, जिसे फर्जी समझा गया, लेकिन बाद में वीडियो कॉल से मौत की पुष्टि हुई। फिलहाल Canada Police मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने भारत और पंजाब सरकार से मांग की है कि दोनों युवकों के शवों को जल्द पंजाब लाया जाए, ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular