पंजाब के लुधियाना में ब्लॉक समिति चुनाव की जीत का जश्न उस वक्त हिंसा में बदल गया, जब आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के वर्करों के बीच झड़प हो गई। AAP नेता जीत का जुलूस निकाल रहे थे, इसी दौरान मौके पर कांग्रेसी भी पहुंच गए और दोनों पक्षों में बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई।
AAP वर्करों का आरोप है कि उनके साथ जमकर मारपीट की गई, जिसके बाद फायरिंग हुई। इस घटना में गुरमुख सिंह (65), रविन्द्र सिंह (44) और मनदीप सिंह (36) गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला गिल क्षेत्र के बचित्तर नगर का है। सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।





