Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार व नशे के साथ दो तस्कर...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार व नशे के साथ दो तस्कर दबोचे 

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब में अमृतसर देहात पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस, 1 किलो अफीम और 25 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखराज सिंह और जसकरण सिंह (दोनों निवासी गांव जोंस मुहार, थाना अजनाला) के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी सुहेल मीर के अनुसार, स्पेशल सेल टीम गांव बोपाराए बाज सिंह के पास नए बन रहे पुल के नजदीक चेकिंग कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देख भागने लगे, लेकिन टीम ने तुरंत काबू कर लिया।

इस मामले में थाना लोपोके में एफआईआर नंबर 331 एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज कर आरोपियों के फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular