Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABलुधियाना में दिनदहाड़े महिला की हत्या, घर में घुसकर युवक ने की...

लुधियाना में दिनदहाड़े महिला की हत्या, घर में घुसकर युवक ने की फायरिंग

A woman was murdered in broad daylight in Ludhiana; a young man entered her house and opened fire.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

लुधियाना के जीटीबी नगर मुंडियां इलाके में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला उस समय घर में अपनी बेटी के साथ मौजूद थी, तभी एक युवक घर में दाखिल हुआ और दोनों पर फायरिंग कर दी। बेटी किसी तरह बच गई, जबकि महिला के सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पड़ोसियों ने महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना जमालपुर थाना पुलिस को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पूनम पांडे के रूप में हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक पहले घर के अंदर जाता, फिर बाहर आकर पिस्टल लोड कर दोबारा दरवाजे पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular