Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में सीनियर कांग्रेस नेता पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

पंजाब में सीनियर कांग्रेस नेता पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के मोगा में सीनियर कांग्रेस नेता नरिंदरपाल सिंह सिद्धू को गोली मार दी गई। दो हमलावर घर के अंदर घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल सिद्धू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना दोपहर करीब 3 बजे शहीद भगत सिंह नगर में हुई। घायल पूर्व पार्षद ने पुलिस को बताया कि वे घर में बने पार्क में परिवार के साथ बैठे थे, तभी मुंह ढके दो युवक आए और बिना कुछ कहे गोलियां चला दीं। एक गोली पैर और एक कंधे में लगी है।

वहीं, कांग्रेस नेता धर्मपाल सिंह ने आरोप लगाया कि नरिंदरपाल सिंह सिद्धू पिछले छह महीनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular