Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABमान सरकार का बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते अमृतसर के...

मान सरकार का बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते अमृतसर के SSP विजिलेंस लखबीर सिंह को किया सस्पेंड

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमृतसर के SSP विजिलेंस लखबीर सिंह को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के बाद किसी सीनियर IAS अफसर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई, जो करोड़ों रुपए से जुड़े एक विवादित जांच मामले से संबद्ध बताई जा रही है।

आरोप है कि अमृतसर के पॉश रणजीत एवेन्यू इलाके में 55 करोड़ के टेंडर के बावजूद विकास कार्य नहीं हुए और करोड़ों रुपए की गड़बड़ी की गई, जिसकी शिकायत सरकार तक पहुंच चुकी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में एक समाजसेवी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि लखबीर सिंह को इसी साल मार्च में SSP विजिलेंस नियुक्त किया गया था और वे 25 जून 2025 को बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी करने वाली टीम के प्रमुख भी रहे थे, लेकिन करीब नौ महीने के भीतर ही उन पर कार्रवाई हो गई।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular