Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABCM भगवंत मान की अपील, अकाल तख्त पर पेशी का लाइव टेलीकास्ट...

CM भगवंत मान की अपील, अकाल तख्त पर पेशी का लाइव टेलीकास्ट हो, SGPC ने जताई नाराजगी

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से अपील की है कि 15 जनवरी को अकाल तख्त पर उनकी पेशी का सभी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाए।

सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि दुनिया भर से उन्हें संदेश मिल रहे हैं कि जब वे संगत की ओर से गोलक का हिसाब-किताब लेकर पेश होंगे, तो इसका सीधा प्रसारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगत की भावना को समझते हुए वे जत्थेदार से विनती करते हैं कि उनके स्पष्टीकरण का लाइव प्रसारण किया जाए, ताकि संगत पल-पल और पैसे के हिसाब-किताब से जुड़ी रह सके।

सीएम मान ने लिखा, “मिलते हैं जी 15 जनवरी को, सबूतों समेत।”

वहीं, मुख्यमंत्री की इस मांग पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने नाराजगी जताई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular