पंजाब के फिरोजपुर के हरमन नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फाइनेंसर और सैलून मालिक माही सोढ़ी ने पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों को गोली मारी, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। मृतक की बेटियों की उम्र 10 और 6 साल बताई जा रही है।
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब घर में सफाई करने वाली महिला पहुंची और काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां चारों के शव बेडरूम से बरामद हुए। पुलिस को मौके से पिस्टल भी मिली है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।





