अमृतसर में पेशी के बाद लौट रहे तीन कैदियों ने पुलिस वाहन पर कब्जा कर भागने की कोशिश की। रास्ते में ड्राइवर के गाड़ी से उतरते ही कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर उन्हें जंजीरों से बांध दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए।
हालांकि घबराहट में उनकी गाड़ी बेकाबू होकर एक इनोवा से टकरा गई, जिससे एयरबैग खुल गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को फिर से पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों पर नया केस दर्ज कर लिया है, वहीं लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है।





