Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
POLITICSपंजाब की राजनीति में बड़ा फेरबदल, पूर्व कांग्रेस सांसद, भगवंत मान के पूर्व...

पंजाब की राजनीति में बड़ा फेरबदल, पूर्व कांग्रेस सांसद, भगवंत मान के पूर्व OSD सहित ये बड़े नेता हुए भाजपा में शामिल

A major reshuffle in Punjab politics: Former Congress MP, former OSD to Bhagwant Mann, and other prominent leaders join the BJP.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपना कुनबा बढ़ाना शुरू कर दिया है। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में पूर्व कांग्रेस सांसद जगमीत बराड़ को पार्टी में शामिल कराया। उनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व OSD ओंकार सिद्धू और सीनियर अकाली नेता चरणजीत बराड़ भी भाजपा में शामिल हुए।

इसके अलावा कोटकपूरा से विधायक रहे जगमीत बराड़ के भाई रिपजीत सिंह बराड़ ने भी भाजपा जॉइन की। 2022 में जगमीत बराड़ अकाली दल से मौड़ मंडी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। इन नेताओं के जरिए भाजपा पंजाब के मालवा क्षेत्र में अपना वोट बैंक मजबूत करना चाहती है, जहां आधी से ज्यादा विधानसभा सीटें हैं।

इस मौके पर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा परिवार का विस्तार हुआ है और लोग मौजूदा हालात से चिंतित हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य को सही ढंग से संभालने में भाजपा ही सक्षम है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular