पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर और शेखर कौशल का तलाक आपसी सहमति से हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्थित फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों की संयुक्त अर्जी स्वीकार करते हुए पहले मोशन को मंजूरी दे दी। बता दें कि मैंडी और शेखर ने साल 2024 में शादी की थी।





