पंजाब के मशहूर सिंगर मास्टर सलीम, हंसराज हंस के बेटे युवराज हंस और रोशन प्रिंस पर सिंगर नछत्तर गिल का मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। रियलिटी शो के शूट के दौरान तीनों ने नछत्तर गिल के सैड सॉन्ग “साडी जान ते बनी है, तेरा हिस्सा हो गया” को बैकग्राउंड में लगाकर एक रील बनाई, जिसमें वे उनके सुरों पर तंज कसते और हंसते नजर आए।
यह वीडियो युवराज हंस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया, जिसके बाद नछत्तर गिल ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि वे मानते हैं कि सामने वाले कलाकार उनसे बड़े और सुरीले हैं, लेकिन इस तरह मजाक उड़ाना गलत है।
मामले में नछत्तर गिल को उनके फैंस का भी समर्थन मिला। फैंस ने कमेंट कर तीनों कलाकारों को साथी सिंगर का अपमान न करने की नसीहत दी। विवाद बढ़ने के बाद युवराज हंस ने वीडियो डिलीट कर दिया।





