Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABमोहाली SSP ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके...

मोहाली SSP ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

A young man was shot dead in broad daylight outside the Mohali SSP office, causing panic in the area.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

मोहाली के SSP ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। हमलावरों ने करीब 11 राउंड फायर किए, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तराखंड के रुड़की निवासी गुरप्रीत के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी के साथ किसी काम से जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।

सुरक्षा कारणों से SSP ऑफिस के सभी गेट बंद कर दिए गए और कुछ समय के लिए आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। SSP मोहाली ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular