प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 2 फरवरी, सोमवार को जालंधर के दौरे पर आएंगे। दौरे की तारीख फाइनल होने की पुष्टि दिल्ली के मंत्री व भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने की है। इससे पहले बीजेपी नेताओं द्वारा 1 फरवरी को जालंधर दौरे की बात कही जा रही थी। लेकिन अब सिरसा ने स्पष्ट किया कि PM 2 फरवरी को ही आएंगे। सिरसा शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे और PM के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। बता दें कि PM मोदी इस दौरान लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन भी करेंगे।





