PM नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को लेकर BJP नेताओं में भारी असमंजस देखने को मिला। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिरसा ने पहले PM के 2 फरवरी को जालंधर आने की बात कही, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू पहले ही 1 फरवरी की तारीख बता चुके थे।
हालांकि अब मनजिंदर सिरसा के ऑफिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 2 फरवरी की तारीख गलती से बताई गई थी। PM नरेंद्र मोदी का जालंधर दौरा 1 फरवरी को ही फाइनल है और उसी के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं। वहीं डेरा सचखंड बल्लां का भी बयान आ गया है जिसमे उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 1 फरवरी को ही डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होने के लिए पहुँच रहे है।





