पंजाब के होशियारपुर में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की पत्नी की गोलियां मरकर हत्या कर दी गई। आज सुबह के वक्त वे धार्मिक कुटिया में माथा टेककर लौट रही थी कि तभी बाइक सवार बदमाशों ने सामने से आकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस मामले की जाँच कर रही है CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।





