PB8LIVE NEWS : बठिंडा की अदालत ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी मर्डर केस के मास्टरमाइंड अमृतपाल मेहरों को भगोड़ा (PO) घोषित कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस के लिए इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने का रास्ता साफ हो गया है।
पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद मेहरू देश छोड़कर फरार हो गया था और उसके संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में छिपे होने की आशंका है। मामले में उसके कुछ सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
कोर्ट ने आरोपी को पेश होने के लिए कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। इसके चलते उसे भगोड़ा घोषित किया गया। फिलहाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इंटरपोल की मदद से आरोपी को भारत लाने की कोशिशों में जुटी हैं। गौरतलब है कि पिछले साल 9 जून को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या की गई थी।





