Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में कबड्डी खिलाड़ी ने पत्नी-बेटे को गोली मार खुद को भी...

पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी ने पत्नी-बेटे को गोली मार खुद को भी मारी गोली, वजह हैरान करने वाली

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब में फिरोजपुर के गांव बाजीदपुर में कबड्डी खिलाड़ी जगसीर सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी नवनीत कौर और 4 वर्षीय बेटे वारिसदीप सिंह को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। परिवार वालों ने तीनों को अस्पताल पहुँचाया और पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जगसीर आलू की खेती करता था और कबड्डी खिलाड़ी भी था। शुक्रवार दोपहर तक वह खेत में काम कर रहा था। घर लौटने पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पिस्टल भी बरामद हुई है।

पति-पत्नी को सिर में जबकि बच्चे को लीवर में गोली लगी है। गंभीर हालत में तीनों को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर डीएमसी रेफर किया गया। पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। गोली चलाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular