मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना को गैंगस्टर्स द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, धमकी देने वालों ने एक्ट्रेस से 10 करोड़ रुपये की भारी फिरौती मांगी है।
सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी कथित तौर पर गैंगस्टर्स द्वारा हिमांशी खुराना को दी गई है। 10 करोड़ रुपये की मांग करते हुए साफ कहा गया है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में दहशत का माहौल बन रहा है।





