Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABकनाडा में हुए भीषण सड़क हादसे में पंजाब के दो युवकों की...

कनाडा में हुए भीषण सड़क हादसे में पंजाब के दो युवकों की दर्दनाक मौत

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हुए भीषण सड़क हादसे में पंजाब के तरन तारन जिले के दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मारी गौर सिंह गांव के तलविंदर सिंह और ऐलोवाल गांव के जजबीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों युवक पढ़ाई और काम के सिलसिले में कनाडा गए हुए थे।

जानकारी के अनुसार, हादसा हाईवे-97 (अलास्का हाईवे) पर फोर्ट नेलसन शहर के पास ट्रक दुर्घटना में हुआ, जिसमें दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही उनके परिवारों और गांवों में शोक की लहर फैल गई। कनाडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं परिजन मृतकों के शव पंजाब लाने की मांग कर रहे हैं ताकि अंतिम संस्कार अपने गांव में किया जा सके।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular