मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर पंजाब में भी दिखने लगा है। प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई बंद हो गई है और केवल 2–3 दिन का स्टॉक बचा है। पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रधान अमरवीर सिंह के मुताबिक सप्लाई बंद होने से शादी और अन्य फंक्शनों में दिक्कत आ सकती है। फिलहाल एजेंसियां 7–8 दिन पुरानी बुकिंग क्लियर कर रही हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि घरेलू सिलेंडरों को लेकर अभी कोई समस्या नहीं है।





