अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर अब पंजाब-चंडीगढ़ में भी दिखने लगा है। कुकिंग गैस की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो गई है, जिसके कारण लोगों को घरेलू सिलेंडर भी नहीं मिल रहे। बरनाला में सिलेंडर के लिए लाइन में लगे एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जबकि अमृतसर में गैस एजेंसी पर सिलेंडर को लेकर ग्राहक और मैनेजर के बीच झड़प हो गई।
लुधियाना में एक व्यक्ति से रास्ते में सिलेंडर छीनने की घटना भी सामने आई है। वहीं कई जगह ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम भी ठप हो गया है और OTP नहीं आ रहा। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से घबराने की बजाय धैर्य रखने की अपील की है और कहा है कि समस्या से निपटने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।





