जालंधर में शुक्रवार को 9वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा भूमिका सिंगला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह स्कूल के टेनिस कोर्ट में खेलने गई थी, लेकिन बाद में हाइट्स सोसाइटी में उसका शव मिला। पुलिस के अनुसार छात्रा ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है और मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए जांच की मांग की है। पिता सुनील सिंगला का कहना है कि बेटी के पैर में कट का निशान है और शरीर पर अन्य कोई गंभीर चोट नहीं थी, जिससे उन्हें हत्या का शक है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





