जालंधर में होटल पार्क प्लाजा पर आज कॉर्पोरेशन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिच मशीन से होटल की दीवार का हिस्सा गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर कांग्रेस नेता राजेंद्र बेरी पहुंचे, जहां उनकी टीम के साथ बहस के बाद हंगामा शुरू हो गया।
कॉर्पोरेशन और कांग्रेस वर्करों के बीच तीखी नोकझोंक के चलते कुछ समय के लिए कार्रवाई रोकनी पड़ी। बाद में पुलिस ने स्थिति संभाली और कार्रवाई फिर शुरू कर दी। इस दौरान कार्रवाई का विरोध कर रहे कई नेताओं और सामाजिक वर्करों को पुलिस हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि होटल पर पिछले एक महीने से कार्रवाई चल रही थी और मामला कोर्ट तक पहुंचा था, जहां से स्टे भी मिला था। इसके बावजूद आज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दीवार गिरा दी। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही और विरोध कर रहे लोगों को हटाया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने धरना भी दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा।





