Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर में सरपंच गिरफ्तार, 4 किलो हेरोइन व हथियार बरामद, AAP कनेक्शन...

अमृतसर में सरपंच गिरफ्तार, 4 किलो हेरोइन व हथियार बरामद, AAP कनेक्शन पर उठे सवाल

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमृतसर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरपंच समेत तीन आरोपियों को 4 किलो हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी VIP नंबर की स्कॉर्पियो में नशा लेकर जा रहे थे।

गिरफ्तार सरपंच की AAP नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद सियासी विवाद भी शुरू हो गया है। दावा किया जा रहा है कि वह AAP के एक हलका इंचार्ज का करीबी है, हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पुलिस के मुताबिक मेहता इलाके में मिली सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस ने अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular