Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABबीजेपी नेता और सिंगर मनकीरत औलख के करीबी को गैंगस्टर के नाम...

बीजेपी नेता और सिंगर मनकीरत औलख के करीबी को गैंगस्टर के नाम पर जान से मारने की धमकी, 5 करोड़ की डिमांड!

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

मोहाली में बीजेपी नेता और सिंगर मनकीरत औलख के करीबी रूपा सोहाना को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए धमकी भरी कॉल आई है। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर मोहब्बत रंधावा बताते हुए पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने बताया कि पहले कबड्डी कप के दौरान उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई थी, लेकिन बीजेपी जॉइन करने से ठीक पहले उनकी सिक्योरिटी वापस ले ली गई। इसके बाद से लगातार धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं। यहां तक कि उनके दोस्तों, बाउंसर्स, पत्नी और पत्नी की सहेली तक को कॉल्स पहुंचीं।

रूपा सोहाना ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है और अब सुरक्षा की मांग को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular