Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABलुधियाना में दर्दनाक हादसा, दो कारों की टक्कर में 2 लोगों की...

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, दो कारों की टक्कर में 2 लोगों की मौके पर मौत, 5 घायल

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर गांव शेखूपुरा के पास दो कारों की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मोगा से आ रही रिट्ज कार का टायर फटने से वह बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और लोगों ने खिड़कियां तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। स्विफ्ट कार चालक गाऊदीन (35) की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल सिरजदीं (30) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाकी घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मोगा में भोग पर जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular