Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में दर्दनाक हादसा, जैक से उठाई जा रही बिल्डिंग गिरी, 3...

पंजाब में दर्दनाक हादसा, जैक से उठाई जा रही बिल्डिंग गिरी, 3 मजदूरों की मौत, देखें वीडियो

Tragic Accident in Punjab: Building Being Lifted with Jacks Collapses; 3 Laborers Dead

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के बरनाला के गांव फरवाही में आज सुबह मरम्मत के दौरान एक मकान गिर गया, जिसमें सो रहे 3 मजदूर मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई। सभी मजदूर मोगा के रहने वाले थे। एक साथी पहले ही घर चला गया था, जिससे उसकी जान बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने जेसीबी से मलबा हटाकर शव निकाले।

जानकारी के अनुसार, यह मकान विशाल पुत्र जीवन कुमार का है, जिसे जैक की मदद से ऊपर उठाने का काम पिछले कई हफ्तों से चल रहा था। ठेका मोगा के ठेकेदार रणजीत को दिया गया था। DSP सतवीर सिंह ने बताया कि मकान की दीवारों में सीवर का पानी घुसने से वह एक तरफ झुक गया था और मरम्मत के दौरान अचानक गिर गया।

हादसे में बॉबी सिंह, प्रिंस और गुरजीत सिंह की मौत हुई है, जबकि चौथा मजदूर शनिवार शाम को ही घर चला गया था, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल प्रशासन मलबे में किसी और के दबे होने की आशंका को लेकर जांच और सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular