PB8LIVE NEWS : Ludhiana के हरगोबिंद नगर इलाके में देर रात को एक घर में बने मेकअप स्टूडियो में अचानक आग लग गई। आग लगने से निकले धुएं की वजह से दम घुटने से युवती के साथ-साथ उसके कुत्ते की मौत हो गई। कुछ समय पहले कमरे से बाहर निकली मृतका की मां बाल-बाल बच गई।
जानकारी के अनुसार प्रभजोत कौर अपनी मां और घर में पालतू कुत्ते के साथ पहली मंजिल पर बने मेकअप स्टूडियो में सो रही थी जबकि उसके पिता और भाई नीचे सो रहे थे। घर का निर्माण कार्य चल रहा है। देर रात अचानक कमरे में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। धुएं की वजह से प्रभजोत कौर और उसके कुत्ते की दम घुटने से मौत हो गई।
परिवार वालों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी मगर वह समय पर नहीं पहुंची और उनकी बेटी की जान चली गई।





