इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब के मोगा से सामने आई है। मोगा के धर्मकोट इलाके में दिन दिहाड़े बदमाशों ने कारोबारी की गोलियां मरकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 29 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी के रूप में हुई है। जोकि एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। जानकारी मुताबिक युवक अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी सर्विस करवाने गया था, जहां अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





