इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में अशोक मित्तल के 10 ठिकानों पर ईडी रेड के बाद आज सुबह बड़ा एक्शन देखने को मिला, जहां कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। केंद्रीय बलों की मौजूदगी में कई लोकेशनों पर सर्च ऑपरेशन जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के पुराने मामले और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने इस रेड को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे चुनावी रणनीति का हिस्सा बताया है।





