AAP Candidates LIST: लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी(AAP) ने पंजाब के 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. जिन मंत्रियों को लोकसभा का टिकट मिला है उनमें, अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खंडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हायर और पटियाला से डॉक्टर बलबीर सिंह शामिल हैं.
इनके अलावा जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू को उम्मीदवार बनाया गया है. भटिंडा से गुरमीत सिंह खूड़ियां, फतेहगढ़ साहिब गुरप्रीत सिंह और फरीदकोट से करमजीत अनमोल को टिकट मिला है.






