Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABबिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 12 टीमें सक्रिय, कई...

बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 12 टीमें सक्रिय, कई ठिकानों पर छापेमारी, पढ़ें मामला

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर अमृतसर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए 12 टीमें गठित की हैं, जो अमृतसर, चंडीगढ़ समेत कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। मजीठिया और उनके समर्थकों पर मजीठा थाने से एक आरोपी को जबरन छुड़ाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

अमृतसर रूरल के एसएसपी सुहेल कासिम मीर के अनुसार, पुलिस हिरासत में मौजूद आरोपी को छुड़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग थाने में घुस गए, सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की और पुलिस कर्मचारियों से धक्कामुक्की की। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर 6-7 लोगों की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular