पंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ दो FIR दर्ज होने की खबर सामने आई है। एक मामला भ्रष्टाचार और दूसरा महिला शोषण से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, केस गैर-जमानती धाराओं में दर्ज हुए हैं। FIR की खबर सामने आने से पहले ही पाठक दिल्ली स्थित अपने घर से निकल गए। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है और जल्द कार्रवाई हो सकती है।





