जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक Raman Arora को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, पंजाब सरकार ने उन्हें एक बार फिर से सुरक्षा मुहैया करवा दी है, जिसके तहत पंजाब पुलिस की ओर से चार गनमैन तैनात किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से बंद पड़ा उनका कार्यालय भी अब दोबारा खोला जा रहा है। इसके साथ ही रमन अरोड़ा को हलके में फिर से सक्रिय होकर जनता के बीच जाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।





