Wednesday, May 6, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABलुधियाना में पति-पत्नी ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखा- “गरीबी में...

लुधियाना में पति-पत्नी ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखा- “गरीबी में जन्म लिया, गरीबी में मर गए”

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

लुधियाना के गांव पमाल में पति-पत्नी ने देर रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान गुरमीत सिंह (55) और उनकी पत्नी नरिंदर कौर (55) के रूप में हुई है। बेटा रात ड्यूटी से घर लौटा तो दोनों बेड पर बेसुध पड़े मिले। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें दंपती ने लिखा कि वे जिंदगी से दुखी होकर यह कदम उठा रहे हैं और किसी को परेशान न किया जाए। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कई सालों से बीमार थी, जिससे परिवार मानसिक और आर्थिक तनाव में था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular