पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। उत्तर 24 परगना के मध्यग्राम में ममता बनर्जी को चुनाव में हराने वाले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उनकी कार का पीछा कर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां उनके सिर में लगीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। भाजपा ने हत्या के लिए TMC को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ममता बनर्जी को चुनाव में हराने वाले भाजपा नेता के PA की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश ने 3 राउंड फायरिंग की
PA of BJP Leader Who Defeated Mamata Banerjee in Election Shot Dead; Bike-Riding Assailant Fires Three Rounds





