पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की। कई घंटों तक चली पूछताछ और जांच के बाद ईडी ने संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग, FEMA उल्लंघन, जमीन से जुड़े मामलों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच से जुड़ी हुई है। एजेंसी ने चंडीगढ़ के अलावा लुधियाना, जालंधर और गुरुग्राम समेत कई शहरों में भी छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में संजीव अरोड़ा के परिवार और उनकी कंपनी से जुड़े कुछ दफ्तर भी शामिल हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।





