Saturday, May 9, 2026
spot_imgspot_img
POLITICSपंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार, 100...

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार, 100 करोड़ से अधिक के फर्जी जीएसटी बिल और मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, पढ़ें

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की। कई घंटों तक चली पूछताछ और जांच के बाद ईडी ने संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग, FEMA उल्लंघन, जमीन से जुड़े मामलों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच से जुड़ी हुई है। एजेंसी ने चंडीगढ़ के अलावा लुधियाना, जालंधर और गुरुग्राम समेत कई शहरों में भी छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में संजीव अरोड़ा के परिवार और उनकी कंपनी से जुड़े कुछ दफ्तर भी शामिल हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular