जालंधर: इस वक्त की बड़ी खबर जालंधर से सामने आई है। गदईपुर इलाके में मुर्गी फार्म के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जाँच शुरू कर दी है। शव के पास ही एक बाइक भी गिरी हुई मिली है, जिसपर शिवसेना के तीर का निशान बना हुआ था।
बताया जा रहा है कि युवक का शव सड़क से करीब 6 से 7 फीट नीचे खाली प्लॉट में औंधे मुंह पड़ा मिला। शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने जेसीबी मशीन भी मौके पर बुलाई। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर शव की पहचान करवाने की कोशिश की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। थाना-8 पुलिस फिलहाल मामले को एक्सीडेंट और हत्या दोनों एंगल से जांच रही है।





