जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 अत्याधुनिक .32 बोर पिस्तौल, 9 मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस की विशेष चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अन्य राज्यों से हथियार खरीदकर पंजाब में सप्लाई करते थे। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से कई संभावित गंभीर वारदातों को रोका गया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।





