जालंधर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। लंबे समय से पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात IPS अधिकारी धनप्रीत कौर का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह वरिष्ठ IPS अधिकारी सतिंदर सिंह को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
सतिंदर सिंह का जालंधर से पुराना नाता रहा है। वे पहले भी शहर में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और प्रशासनिक व पुलिसिंग अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति के बाद शहर की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।





