Wednesday, June 3, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABमशहूर कॉमेडियन बी.एन. शर्मा ने वाल्मीकि समाज से मांगी माफी, अमृतसर तीर्थ...

मशहूर कॉमेडियन बी.एन. शर्मा ने वाल्मीकि समाज से मांगी माफी, अमृतसर तीर्थ पहुंचकर जताया खेद

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन बी.एन. शर्मा ने हालिया विवाद के बाद अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ पहुंचकर नतमस्तक हुए और वाल्मीकि समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि पॉडकास्ट के दौरान उनसे अनजाने में गलती हुई थी और किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था।

वाल्मीकि समाज की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद अभिनेता ने अपनी भूल स्वीकार करते हुए खेद जताया। वहीं वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी ने कहा कि समाज ने बड़ा दिल दिखाते हुए बी.एन. शर्मा को माफ करने का फैसला किया है, ताकि विवाद समाप्त हो और भाईचारे का संदेश जाए।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular