Thursday, June 4, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABजालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर समेत 5 बड़े मंदिरों और सचिवालय...

जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर समेत 5 बड़े मंदिरों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 1984 की घटना का जिक्र

Threats issued to bomb five major temples—including Jalandhar's Shri Devi Talab Temple—and the Secretariat; email references the 1984 events.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब में शरारती तत्वों द्वारा ईमेल के जरिए बम की धमकियाँ भेजने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर, अमृतसर के दुर्गयाना मंदिर, पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर, बठिंडा के मैसर मंदिर, पटियाला के काली माता मंदिर और पंजाब सिविल सचिवालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली।

धमकी भरे ई-मेल में 6 जून 1984 की घटना का जिक्र करते हुए बदला लेने की बात कही गई है। साथ ही 5 और 6 जून को अंबाला-दिल्ली मार्ग पर यात्रा न करने की चेतावनी भी दी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीमें सभी संवेदनशील स्थानों पर पहुंच गईं। जालंधर के देवी तालाब मंदिर और चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular