Saturday, June 6, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABहोशियारपुर सूटकेस मर्डर केस का खुलासा: मां के लिव-इन पार्टनर ने 14...

होशियारपुर सूटकेस मर्डर केस का खुलासा: मां के लिव-इन पार्टनर ने 14 वर्षीय बेटी की हत्या कर जंगल में जलाया शव

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

होशियारपुर के खुरालगढ़ जंगल में सूटकेस से 14 वर्षीय लड़की का जला हुआ शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि मृतका की हत्या उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने की थी। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसे लड़की का लड़कों से मिलना-जुलना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

पुलिस के अनुसार, लड़की आरोपी और उसकी मां के रिश्ते की बात लोगों को बताने की धमकी देती थी। इससे नाराज होकर आरोपी ने पहले उसका गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को सूटकेस में डालकर खुरालगढ़ के जंगल में ले जाकर जला दिया।

सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो साल से मृतका की मां के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular