जालंधर के नेशनल आई अस्पताल के डॉक्टर पीयूष की पत्नी डॉक्टर मीनाक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या बताया जा रहा है, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
मृतका के माता-पिता का आरोप है कि डॉक्टर पीयूष का अस्पताल की एक कर्मचारी के साथ कथित अवैध संबंध था और वह मीनाक्षी के साथ मारपीट करता था। परिजनों के अनुसार, मीनाक्षी जुलाई 2025 से अलग रह रही थी।
हाल ही में उसे पता चला था कि उसके नाम पर करीब 2.5 करोड़ रुपये का लोन लिया गया है। परिवार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत भी सौंपे हैं। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।





