Friday, June 12, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में बदमाश बेखौफ! BMS Fashion शोरूम पर फायरिंग कर हुए फरार

जालंधर में बदमाश बेखौफ! BMS Fashion शोरूम पर फायरिंग कर हुए फरार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के व्यस्त लम्मा पिंड चौक के नजदीक स्थित बीएमएस फैशन शोरूम को निशाना बनाते हुए अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और हमलावर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने शोरूम के शीशे वाले मुख्य दरवाजे पर गोलियां चलाईं, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राहत की बात यह रही कि इस फायरिंग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि शोरूम मालिक को कुछ समय पहले धमकी भरा फोन आया था, जिसमें उससे पैसे की मांग की गई थी। इस संबंध में शोरूम मालिक ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत भी दी थी। इसके बावजूद अब फायरिंग की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना के बाद व्यापारी वर्ग में भारी चिंता और दहशत का माहौल है, क्योंकि यह वारदात शहर के एक व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular