जालंधर के बाबू लाभ सिंह नगर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। सुबह करीब 6 बजे हुई इस वारदात में करीब 25 राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग में राहुल नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पेट में गोली लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





