Thursday, June 18, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी, गुटका साहिब के अंग फाड़े, महिला...

जालंधर में गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी, गुटका साहिब के अंग फाड़े, महिला गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के सगवाल गांव स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में एक महिला द्वारा गुटका साहिब के पन्ने फाड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौजूद बच्चों ने गांववालों को सूचना दी, जिन्होंने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी राधिका के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की है। हेड ग्रंथी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला पहली बार गांव में देखी गई थी और पूछताछ के दौरान दूसरी भाषा में बात कर रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular